Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Kawardha News
कवर्धा। Kawardha News: कवर्धा के लालपुर में साधराम हत्याकांड के मास्टरमाइंड अयाज़ खान के अवैध निर्माण पर संचालित दुकान में आज सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान जिले के एसपी, एसडीएम, नगर पालिका प्रशासन सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मौके पर मौजूद रहे।
Kawardha News: एसपी ने IBC24 से खास बातचीत करते हुए बताया कि लालपुर में हुए साधराम हत्याकांड के बाद लोग काफी आक्रोशित थे, और आरोपियों को फांसी की सजा देने के साथ ही उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की गई है। एसपी ने यह भी बताया कि अयाज़ खान के ऊपर लालपुर हत्याकांड के अलावा झंडाकांड , डकैती जैसे कुल नौ मामले दर्ज है। इसलिए ये कारवाई की गई है।