कवर्धा: Charan Paduka Yojana: मुख्यमंत्री द्वारा जशपुर से शुभारंभ की गई चरण पादुका योजना की सौगात अब कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है। इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को चरण सुरक्षा के लिए विशेष रूप से जूते (चरण पादुका) प्रदान किए जा रहे हैं। कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम पोलमी में योजना की शुरुआत पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने एक भावुक और प्रेरणादायक समारोह के साथ की।
Charan Paduka Yojana: चरण पादुका योजना के अंतर्गत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2023 या 2024 में किसी एक वर्ष में कम से कम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहित किया हो। इस योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 36,818 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका (जूती) वितरित की जाएंगी। यह योजना जिला यूनियन कवर्धा के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
Charan Paduka Yojana: विधायक बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली हितग्राही महिलाओं के पैर पखार कर उन्हें अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भावनात्मक और गरिमामय हो गया। उन्होंने कहा की जंगलों में जाकर कठिन परिश्रम से तेंदूपत्ता एकत्र करने वाली माताओं-बहनों के चरणों की सुरक्षा अब सरकार की प्राथमिकता है। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारंटी को जमीन पर साकार कर रही है।

