Job For Retired Employees: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का अवसर, यहां होने जा रही है बंपर भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Ads

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का अवसर, यहां होने जा रही है बंपर भर्ती, Government Jobs for Retired Employees

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 09:01 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:05 PM IST

Job For Retired Employees. Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • GST अपीलीय ट्रिब्यूनल में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए 75 पदों पर भर्ती
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू, ओपन वैकेंसी सर्कुलर
  • कॉन्ट्रैक्ट अस्थायी, प्रदर्शन और जरूरत के आधार पर 5 साल या 65 वर्ष तक बढ़ सकता है

नई दिल्लीः Government Jobs for Retired Employees रिटायर्ड केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर सरकारी सेवा में योगदान देने का अवसर सामने आया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) अपीलीय ट्रिब्यूनल के लिए अहम भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रिंसिपल बेंच और देश की 31 स्टेट बेंचों में कुल 75 पोस्ट पर नियुक्तियां होंगी। इसके आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये एक ओपन वैकेंसी सर्कुलर है। यानी तय पद भरने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के अंतर्गत जॉइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, कोर्ट ऑफिसर, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे पद शामिल हैं। इनमें प्राइवेट सेक्रेटरी के 23 और सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 16 पद सर्वाधिक हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभ में एक वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर अधिकतम पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है।

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

Government Jobs for Retired Employees बता दें कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और नियमित अधिकारी की नियुक्ति होने पर स्वतः समाप्त मानी जाएगी। आवेदन राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-07 से 12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगी।

यह भी पढ़ें

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए, जो आवेदन की अंतिम तारीख तक मान्य होगी।

चयनित उम्मीदवारों को कितने समय का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा?

प्रारंभ में 1 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा, जिसे प्रदर्शन और विभागीय आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 5 साल या 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है।

भर्ती के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?

इच्छुक उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या यह नियुक्ति स्थायी होगी?

नहीं, यह पूरी तरह अस्थायी (टेम्पररी) कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी और नियमित अधिकारी की नियुक्ति होने पर समाप्त हो जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी कैसे तय होगी?

7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-07 से 12 के अनुसार सैलरी तय की जाएगी।

शीर्ष 5 समाचार