West Bengal Assembly Elections 2026. Image Source- IBC24 Archive
भोपाल: MP Bjp Executive Committee News मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद भोपाल शहर में भाजपा ने अपने संगठन का विस्तार किया, लेकिन कुछ ही देर में नई कार्यकारिणी विवादों में घिर गई है। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पूरी लिस्ट हटा दी गई।
MP Bjp Executive Committee News जानकारी के अनुसार, कुछ विवादित नेताओं को पदाधिकारी बनाए जाने से पार्टी के अंदर ही असंतोष पनप गया। कार्यकारिणी घोषित होते ही कई नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के सामने नाराज़गी जाहिर की और अंदरूनी विरोध खुलकर सामने आ गया। बताया जा रहा है कि एक साल के इंतजार के बाद गठित की गई इस टीम से कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता खुश नहीं थे। विरोध के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और प्रदेश बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से भी कार्यकारिणी से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर दी गई।
बता दें कि लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। शहर इकाई में 3 महामंत्री, 7 उपाध्यक्ष और 8 मंत्रियों को शामिल किया गया है। वहीं ग्रामीण में 2 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।