Kawardha Police Raid News/Image Source: IBC24
कवर्धा: Kawardha Police Raid News: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवधिकारिता से रूम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस के नाम पर संचालित मकान का है। पुलिस की दबिश के दौरान मकान के अंदर दो कपल और एक स्कूली छात्र स्कूल ड्रेस में संदिग्ध हालात में पाए गए।
Kawardha Police Raid News: पुलिस ने बताया कि मकान में बिना किसी वैध दस्तावेज़ के रूम उपलब्ध कराए जा रहे थे और यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। इस मामले में आरोपी अमिताभ नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के अन्य कनेक्शन की भी तलाश की जा रही है।