Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष, 50 से अधिक युवक घर में घुसे फिर युवती के साथ…. पढ़ें पूरी खबर

Ads

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष, 50 से अधिक युवक घर में घुसे फिर युवती के साथ.... पढ़ें पूरी खबर

  • Reported By: dhiraj dubay

    ,
  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 11:19 AM IST

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में यहां दो गुटों में खूनी संघर्ष, 50 से अधिक युवक घर में घुसे फिर युवती के साथ.... पढ़ें पूरी खबर /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी में कथित तौर पर हमला किया
  • मारपीट में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है
  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है

कोरबा। Korba Crime Newsछत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 50 से अधिक युवकों ने पंप हाउस कॉलोनी पहुंचकर एक युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी के युवकों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बड़ी संख्या में युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पंप हाउस कॉलोनी पहुंचे और हरीश राव और उसके साथियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर के भीतर घुस गए और वहां मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

Korba Crime News पीड़ित पक्ष का दावा है कि कुछ समय पहले स्कूल के पास लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान एक युवती के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

Korba Crime News मारपीट की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एफआईआर कायम कर ली है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें

 

कोरबा में यह घटना कहां हुई?

यह घटना कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित पंप हाउस कॉलोनी में हुई।

विवाद की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पहले लड़कियों से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद विवाद शुरू हुआ था।

कितने लोगों पर हमला करने का आरोप है?

पीड़ित पक्ष के अनुसार 50 से अधिक युवक कथित तौर पर हमला करने पहुंचे थे।

क्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है?

हां, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आगे क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।