Korba Viral Video: होली से पहले शराब दुकान में युवक के साथ ऐसा काम कर रहा था शख्स, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

Ads

Korba Viral Video: होली से पहले शराब दुकान में युवक के साथ ऐसा काम कर रहा था शख्स, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 10:32 AM IST

Korba Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शराब दुकान में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया
  • एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी गई
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और जांच शुरू की

कोरबा: Korba Viral Video देशभर में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 2 मार्च की रात परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया गया, जिसके साथ ही होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिसके बाद अब 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां शराब दुकान में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटन में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडिया अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Korba News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोरबा के  मानिकपुर चौकी दादरखुर्द स्थित शराब दुकान की है। दरअसल, यहां शराब दुकान में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी गई। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि विवाद किस वजह से हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को फिलहाल शांत करवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक नशे की हालत में शराब दुकान के बाहर बैठा हुआ है वहीं दूसरा युवक शराब की खाली बोतल में उसको मारते हुए नजर आ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना मानिकपुर चौकी दादरखुर्द स्थित शराब दुकान में हुई।

विवाद किस वजह से हुआ?

विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कितने लोग घायल हुए?

इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।