Korba Crime News : प्रेमी ने बनाया VIDEO, फिर पूरे गांव में फैल गई हैवानियत! नाबालिग को ब्लैकमेल कर 10 लोगों ने बनाया शिकार

Ads

कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच POCSO एक्ट के तहत की जा रही है।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 05:53 PM IST

Korba Crime News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
  • पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई

कोरबा:Korba Crime News :   छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाँव के अन्य युवकों ने भी नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत के बाद बालको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी (प्रेमी) होरीलाल चौहान समेत 6 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, वहीं 4 अन्य लोगों ने दबाव बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है और वह 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका गाँव के ही होरीलाल चौहान नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। Korba Rape Case आरोप है कि होरीलाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया और उन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करवाया। धीरे-धीरे इस वीडियो की बात गाँव के अन्य युवकों तक भी पहुँच गई।

5 युवकों ने किया दुष्कर्म, 4 ने की छेड़छाड़

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाँव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगे। इस दौरान 5 अन्य युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जबकि 4 अन्य युवकों ने गलत इशारे कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की पूरी तरह टूट चुकी थी। जब इस वीडियो की भनक पीड़िता के भाई को लगी, तो वह अपनी बहन को लेकर तुरंत बालको थाना पहुँचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सभी 10 आरोपी सलाखों के पीछे

शिकायत मिलते ही बालको थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सभी 10 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होरीलाल चौहान 30 वर्ष,कन्हैया सिंह 25 वर्ष,उदय चौहान 22 वर्ष,मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष,राकेश सिंह 40 वर्ष,दशरथ पटेल 32 वर्ष,चित्रभान पटेल 30 वर्ष,शत्रुहन चौहान 25 वर्ष, योगेश चौहान 22 वर्ष। इस घटना के बाद से बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी गंभीरता से जाँच की जा रही है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत नाबालिग से जुड़े इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-