Home » Chhattisgarh » Korba Wife Murder News, Wife burnt to death in Korba.. Husband had committed the crime with the intention of murder
Korba Wife Murder News: कोरबा में आग से झुलसी पत्नी की मौत.. पति ने हत्या की नियत से दिया था वारदात को अंजाम.. भाई ने बताई क़त्ल की वजह
Ads
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस जघन्य अपराध से ढेलवाडीह गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Korba Wife Murder News: कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को बेहरहमी से जलाकर मार डाला। पति ने पहले पत्नी को कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
इस भयावह वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पति को थी पत्नी के चरित्र पर शंका
Korba Wife Murder News: मृतका के भाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसका जीजा उसकी बहन के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होते थे और आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।
गुरुवार अलसुबह दी वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात गुरुवार तड़के अंजाम दी गई। आरोपी ने पहले पत्नी को घर से सुनसान जगह ले जाकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
Korba Wife Murder News: घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस जघन्य अपराध से ढेलवाडीह गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।