Jagdalpur News: 10 सालों में पहली बार घटी लैंडस्लाइड की घटना, 16 दिनों बाद शुरू हुआ विशाखापट्नम रेल मार्ग

Jagdalpur News: 10 सालों में पहली बार घटी लैंडस्लाइड की घटना, 16 दिनों बाद शुरू हुआ विशाखापट्नम रेल मार्ग

Jagdalpur News: 10 सालों में पहली बार घटी लैंडस्लाइड की घटना, 16 दिनों बाद शुरू हुआ विशाखापट्नम रेल मार्ग

Visakhapatnam Rail Route Started

Modified Date: October 11, 2023 / 03:51 pm IST
Published Date: October 11, 2023 3:51 pm IST

नरेश मिश्रा, जगदलपुर:

Visakhapatnam Rail Route Started: रेल मार्ग पर 16 दिन लगे रेलवे को आवागमन बहाल करने में यात्री ट्रेन अब भी बंद पुणे और लखनऊ के विशेषज्ञों ने किया रेलवे लाइन का परीक्षण लैंड स्लाइडिंग की वजह से कोरापुट स्टेशन के नजदीक मनाबार जरती में हुआ था हादसा।

Read More: Disha Patani sexy video: स्विमिंग पूल के अंदर दिशा पटानी ने लगाया हॉटनेस का तड़का, वीडियो देख छूट जाएंगे आपके भी पसीने

10 सालों में पहली लैंडस्लाइड की घटना

के के रेल मार्ग पर माल गाड़ियों का आवागमन 16 दिनों बाद बहाल विशाखापट्टनम रेल मंडल अंतर्गत के के रेल मार्ग पर लैंड स्लाइडिंग की वजह से बीते 24 सितंबर से बंद रेल मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया है। लगातार रेलवे की विशेषज्ञ टीम 24 घंटे रेल ट्रैक से मलबा हटाने और मरम्मत के काम में जुटी हुई थी। बीते 10 सालों में यह सबसे बड़ी लैंडस्लाइड की घटना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक के नजदीक पूरी पहाड़ी धंसकर ट्रैक पर आ गिरी थी जिसकी वजह से 10000 क्यूबिक मीटर के करीब पत्थर और मिट्टी ट्रैक पर जमा हो गए थे।

Read More: Dhamtari News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता पुत्री की मौत

मरम्मत के लिए बुलाए गए एक्सपर्ट्स 

ट्रैक पर दोबारा इस तरह की घटना ना हो और आसपास की पहाड़ियों में लैंड स्लाइडिंग का सही अनुमान लगाने के लिए रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन लखनऊ के एक्सपर्ट्स को भी मरम्मत के लिए बुलाया था। इसके अलावा रेलवे को ट्रैक सुधारने के लिए इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग पुणे के विशेषज्ञ इंजीनियरों को भी बुलाना पड़ा। इसके बाद देर शाम रेल अधिकारियों ने दोबारा मालगाड़ियों का परिवहन इस रूट पर शुरू कर दिया है।

Read More: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री पर बलात्कार और धमकी देने का आरोप, कोर्ट ने नेता जी को किया तलब

Visakhapatnam Rail Route Started: अब तक यात्री परिवहन शुरू करने की सूचना रेलवे द्वारा नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि एक या दो दिन के ट्रायल के बाद यात्री ट्रेनों को भी वापस बस्तर के लिए बहाल किया जाएगा।

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में