Bhilai News: ‘ब्लॉक’ किया तो बौखला गया आशिक! कमरे में घुसकर ले ली नर्सिंग छात्रा की जान, चंद घंटों में ही खूनी साजिश का हुआ पर्दाफाश
'ब्लॉक' किया तो बौखला गया आशिक! कमरे में घुसकर ले ली नर्सिंग छात्रा की जान, Young Man Killed Nursing Student in Bhilai
Sakti Crime News / Image Source : FILE
भिलाई। Young Man Killed Nursing Student : वैशाली नगर थाना क्षेत्र में युवती खुशी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या एकतरफा प्रेम और बदले की भावना का नतीजा थी। आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू, युवती द्वारा बातचीत बंद कर देने और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने पूरी योजना बनाकर खुशी की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रायपुर से भिलाई पहुंचा और मौका मिलते ही खुशी के किराए के कमरे में पहुंच गया। वहां पहले उसने युवती का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को कमरे के छज्जे पर फेंक दिया और खून से सने कपड़ों को नदी में बहाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए उसने वारदात के समय एक साथ दो जोड़ी कपड़े पहन रखे थे। शनिवार सुबह वैशाली नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे अपनी टीम के साथ आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे, जहां घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) कराया गया। इस दौरान आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात बताई और चाकू फेंकने की जगह भी दिखाई।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस (Young Man Killed Nursing Student)
घटना के बाद वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को बलौदाबाजार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों एक ही समाज से थे और दूर के रिश्ते के कारण परिवारों में भी परिचय था। दोस्ती के चलते दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी।
शादी से इनकार और बातचीत बंद होने के बाद बनाई हत्या की योजना
पुलिस के अनुसार, पढ़ाई के लिए भिलाई आने और कैफे में नौकरी शुरू करने के बाद खुशी ने आरोपी से दूरी बना ली थी। उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। आरोपी लगातार उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। इस संबंध में खुशी ने अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। आरोपी ने खुशी के चचेरे भाई से फोन पर शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन परिवार ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि खुशी उससे बात नहीं करना चाहती और फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। इसी के बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः-
- Chhattisgarh Ration ATM News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन, नहीं करना होगा राशन दुकान खुलने का इंतजार, खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला
- Unnao Road Accident News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पलक झपकते ही इतने यात्रियों की थम गई सांसे, खौफनाक मंजर देख हैरान हुए सभी
- Mahtari Vandan Yojana 29th Installment : 66 लाख महिलाओं का इंतजार खत्म! CM विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त, बताया कैसे बन रहीं महिलाएं आत्मनिर्भर
- TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- ‘…नहीं रोक पाते मन की बात’ रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते
- PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy : “षड्यंत्र के तहत पद से हटाए गए राजेंद्र भारती…” दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग
- Hyderabad Murder Case: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग

Facebook


