CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी

CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी

CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी

CG Nagar Nigam Transfer List: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में बंपर तबादले, बदले गए 100 से अधिक इंजीनियर-सब इंजीनियर सहित कर्मचारियों के प्रभार, 7 दिन के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नहीं मिलेगी सैलरी / Image: AI Generated

Modified Date: July 12, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: July 12, 2026 11:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश
  • तबादला सूची में 66 अभियंता और 56 अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल
  • 7 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

रायपुर: CG Nagar Nigam Transfer List राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं। स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डॉटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य शामिल हैं।

नगरीय निकायों में बंपर तबादले

CG Nagar Nigam Transfer List नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में तबदलों का दौर जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादले का दौर जोरों पर चल रहा है। हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर का भी तबादला किया है और कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

Nagar Nigam Transfer 1 by dilliwar.deepak

 

Nagar Nigam Transfer 2 by dilliwar.deepak

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"