Bhanupratappur Election updates: मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन, वोट को लेकर युवाओं में दिखा गजब का उत्साह….
Bhanupratappur Election updates: छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।
Bhanupratappur Election updates
Bhanupratappur Election updates: भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं। आज मतदान के पहले चरण में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट में नव मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यहां मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले कई मतदान केंद्रों में लंबी लाइन देखने को मिली। भानुप्रतापपुर के ग्राम तेलगरा, केवटी, दमकसा सही कई मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है।
बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए 10 विधानसभा में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक का समय निश्चित किया गया और 10 ऐसे विधानसभा रहेंगे, जहां 8 बजे से 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


