Mahasamund Lightning Incident: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, इतने लोगों की गई जान… कहीं आकाशीय बिजली से बेटे की मौत, तो यहां सड़क हादसे में युवक ने तोड़ा दम

Ads

Mahasamund Lightning Incident: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, इतने लोगों की गई जान... कहीं आकाशीय बिजली से बेटे की मौत, तो यहां सड़क हादसे में युवक ने तोड़ा दम

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 11:05 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 11:19 AM IST

Mahasamund Lightning Incident/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • महासमुंद के तुमगांव क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
  • कोरबा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  • तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच प्रदेशभर में मौसम का कहर देखने को मिला

Mahasamund Lightning Incident: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देर रात आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई, वही आज सुबह से भी रायपुर सहित कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन बारिश के बीच महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली (Mahasamund Lightning Incident) कहर बनकर गिरी है। यहां चपटे में आने से बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

वही कोरबा शहर (Mahasamund Lightning Incident) में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक (Korba Road Accident) की मौत हो गई। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरपारा कोहड़िया के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छतराम चौहान के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था।
बताया जा रहा है कि वह देर रात काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 संजीवनी वाहन की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सीएसईबी पुलिस चौकी मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

महासमुंद में आकाशीय बिजली की घटना कहां हुई?

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।

बिजली गिरने की घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?

इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए और उनका इलाज जारी है।

कोरबा सड़क हादसे में मृत युवक कौन था?

मृतक की पहचान छतराम चौहान के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था।

कोरबा हादसा कैसे हुआ?

देर रात घर लौटते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

क्या पुलिस मामले की जांच कर रही है?

हां, सीएसईबी पुलिस चौकी और स्थानीय पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई हैं।