Boycott of Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह

Boycott of Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह

Boycott of Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, जानिए क्या है वजह

Boycott of Lok Sabha Elections

Modified Date: March 9, 2024 / 05:57 pm IST
Published Date: March 9, 2024 5:56 pm IST

Boycott of Lok Sabha Elections: महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम पासिद, मुडियाडीह के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से आक्रोशित होकर आज प्रेसवार्ता लेकर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, महासमुंद मुख्यालय से लगभग 45 से 50 किमी की दूरी पर महानदी के किनारे बसा है। ग्राम पंचायत पासिद का आश्रित ग्राम मुडियाडीह है।

Read More: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी… होली से पहले शुरू होगी बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट 

बता दें कि मुडियाडीह से पासिद की दूरी 2 किमी है। दोनों ही रास्ते जब से बने हैं, कच्चे हैं। कच्चे होने के कारण बरसात मे पानी लगने के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते , न ही कोई कार गांव तक आ पाती है और न ही एंबुलेंस पहुंच पाती है। जिससे ग्रामीणो व बच्चो को काफी परेशानी होती है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से परेशान है। इसी के चलते गांव वालो ने मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था।

Read More: Mahtari Vandan Yojana: सीएम साय ने महतारियों को दी बड़ी खुशखबरी… कल इस समय आएगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त

उस समय नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर 11.77 लाख रुपये से रोड बनाने का वादा कर चुनाव बहिष्कार समाप्त करा कर मतदान कराया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव समाप्त हुए चार माह बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई, जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ने आज प्रेसवार्ता लेकर लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चुनौती दी है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में