Mahasamund Police Viral Video : ‘परित्राणाय साधुनाम’ बना ‘रिश्वताय पुलिसानाम’! मुफ्त मिलने वाली कॉपी के लिए आरक्षक ने वसूली मोटी रकम, वीडियो वायरल

महासमुंद में सांकरा थाना के एक आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चालान कॉपी देने के नाम पर 2500 रुपये लेते हुए नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Mahasamund Police Viral Video : ‘परित्राणाय साधुनाम’ बना ‘रिश्वताय पुलिसानाम’! मुफ्त मिलने वाली कॉपी के लिए आरक्षक ने वसूली मोटी रकम, वीडियो वायरल

Mahasamund Police Viral Video / Image Source : FILE / X

Modified Date: June 6, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: June 6, 2026 2:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • आरक्षक पर 2500 रुपये लेने का आरोप
  • फोटोकॉपी दुकान पर हुई कथित वसूली

महासमुंद :Mahasamund Police Viral Video :  छत्तीसगढ़ पुलिस का आदर्श वाक्य “परित्राणाय साधुनाम” अब महासमुंद जिले में “रिश्वताय पुलिसानाम” होने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांकरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक चालान कॉपी देने के नाम पर खुलेआम 2500 की रिश्वत लेते नजर आ रहा है। हालांकि, IBC24 न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो के सामने आते ही आला पुलिस अधिकारियों ने बचाव की मुद्रा धारण कर ली है और कार्रवाई का रटा-रटाया राग आलाप रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला सांकरा थाना इलाके का है। वीडियो में पैसों के साथ नजर आ रहे आरक्षक की पहचान अरुण प्रताप सिंह के रूप में हुई है। नियमानुसार चालान की कॉपी वाहन चालक या फरियादी को निःशुल्क देनी होती है, लेकिन आरक्षक अरुण प्रताप सिंह इसी निःशुल्क दी जाने वाली चालान की फोटोकॉपी के बदले 2500 लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है।

फोटोकॉपी की दुकान पर कर रहे थे मांग

Police Corruption Video गौरतलब है कि 2500 की यह मांग सरेआम एक फोटोकॉपी की दुकान में की जा रही थी। इस दौरान सामने वाले व्यक्ति द्वारा कम राशि देने पर भी दबाव बनाया गया और मांग के अनुसार पूरी राशि वसूल कर ली गई।

पुलिस अधीक्षक लाइन अटैच

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है और वीडियो में दिख रहा आरक्षक सांकरा थाने में पदस्थ है।Constable Line Attache  त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.