Reported By: Dhananjay Tripathi
,Mahasamund Police Viral Video / Image Source : FILE / X
महासमुंद :Mahasamund Police Viral Video : छत्तीसगढ़ पुलिस का आदर्श वाक्य “परित्राणाय साधुनाम” अब महासमुंद जिले में “रिश्वताय पुलिसानाम” होने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांकरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक चालान कॉपी देने के नाम पर खुलेआम 2500 की रिश्वत लेते नजर आ रहा है। हालांकि, IBC24 न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो के सामने आते ही आला पुलिस अधिकारियों ने बचाव की मुद्रा धारण कर ली है और कार्रवाई का रटा-रटाया राग आलाप रहे हैं।
यह पूरा मामला सांकरा थाना इलाके का है। वीडियो में पैसों के साथ नजर आ रहे आरक्षक की पहचान अरुण प्रताप सिंह के रूप में हुई है। नियमानुसार चालान की कॉपी वाहन चालक या फरियादी को निःशुल्क देनी होती है, लेकिन आरक्षक अरुण प्रताप सिंह इसी निःशुल्क दी जाने वाली चालान की फोटोकॉपी के बदले 2500 लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है।
Police Corruption Video गौरतलब है कि 2500 की यह मांग सरेआम एक फोटोकॉपी की दुकान में की जा रही थी। इस दौरान सामने वाले व्यक्ति द्वारा कम राशि देने पर भी दबाव बनाया गया और मांग के अनुसार पूरी राशि वसूल कर ली गई।
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है और वीडियो में दिख रहा आरक्षक सांकरा थाने में पदस्थ है।Constable Line Attache त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा।