मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में व्यक्ति ने माता-पिता की हत्या की

Ads

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में व्यक्ति ने माता-पिता की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 15, 2024 / 02:56 PM IST,
    Updated On - May 15, 2024 / 02:56 PM IST

मुरैना (मध्यप्रदेश), 15 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि माता बसैया पुलिस थाने के कुटवार गांव में हरेंद्र शर्मा (35) ने मंगलवार को माता और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता ओमप्रकाश शर्मा (70) और मां उर्मिला (65) पर सोते समय लोहे की छड़ से हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि हरेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह पैसों को लेकर अपने माता-पिता से हर दिन झगड़ा करता था।

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन