Reported By: Devendra Mishra
,Dhamtari Marpeet Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Dhamtari Marpeet Viral Video: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक खुलेआम एक युवक की चप्पलों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अर्जुनी थाना क्षेत्र के खरतुली इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नशाखोरी और बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर लोगों में नाराजगी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवकों के अंदर कानून का खौफ क्यों नहीं दिखाई दे रहा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इन वीडियो ने धमतरी पुलिस की चिंता बढ़ा दी है वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक एक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। युवक को चप्पलों से मारा जा रहा है, गालियां दी जा रही हैं और उसके साथ बदसलूकी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मारपीट करने वाले युवकों को किसी भी तरह का डर या खौफ नजर नहीं आ रहा। (Dhamtari Marpeet Viral Video) आसपास मौजूद लोग भी मूकदर्शक बने दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खरतुली गांव के हैं, जहां अलग-अलग घटनाओं में युवकों द्वारा मारपीट की गई वीडियो में शामिल अधिकांश युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि एक बार फिर जिले में नशे के बढ़ते कारोबार और उससे उपज रही गुंडागर्दी पर सवाल उठने लगे हैं।
Dhamtari Marpeet Viral Video: स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में नशे का चलन लगातार बढ़ रहा है। नशे की वजह से आए दिन विवाद, मारपीट और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं, जहां कुछ युवक कानून को हाथ में लेकर खुलेआम दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि मारपीट की घटनाओं का वीडियो खुद बन रहा है और सोशल मीडिया में वायरल भी किया जा रहा है। इससे यह संदेश जाता है कि आरोपियों के मन में कानून और पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं है। ऐसे मामलों ने आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच कराने की बात कही है। वीडियो की सत्यता, घटना स्थल और शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, सवाल अभी भी बरकरार है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्ती होती तो क्या इस तरह की घटनाएं सामने आतीं? (Dhamtari Marpeet Viral Video) वायरल वीडियो ने एक बार फिर धमतरी में नशाखोरी, असामाजिक तत्वों की सक्रियता और कानून व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कर रही है, लेकिन वायरल वीडियो ने यह जरूर साबित कर दिया है कि कुछ युवकों के अंदर कानून का डर कम होता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस इन आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
इन्हें भी पढ़ें:-