चाचा नेहरू की याद में बना ‘नेहरू उद्यान’ उपेक्षा का शिकार, SECL प्रबंधन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

manendragarh nehru uddyan: एसईसीएल की सेंट्रल हॉस्पिटल कॉलोनी के बच्चों के खेलकूद के लिए पैंतीस साल पहले यह उद्यान बनाया गया लेकिन इस उद्यान पिछले कई सालों से पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो गया है ।

चाचा नेहरू की याद में बना ‘नेहरू उद्यान’ उपेक्षा का शिकार, SECL प्रबंधन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
Modified Date: November 14, 2024 / 10:33 pm IST
Published Date: November 14, 2024 10:32 pm IST

मनेंद्रगढ़: Manendragarh nehru uddyan, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को हुआ था । सभी लोग प्यार से इन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे । देश के पहले प्रधानमंत्री की याद में मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके में नेहरू उद्यान बनाया गया था ।

एसईसीएल की सेंट्रल हॉस्पिटल कॉलोनी के बच्चों के खेलकूद के लिए पैंतीस साल पहले यह उद्यान बनाया गया लेकिन इस उद्यान पिछले कई सालों से पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो गया है ।

एसईसीएल प्रबंधन न इसके रखरखाव पर ध्यान दे रहा है, न रंगरोगन पर और न ही यहां की साफ सफाई पर । जिसके चलते इस उद्यान में जगह जगह झाड़ियां उग आई हैं। झूले किसी उपयोग के लायक नहीं बचे हैं ।

उद्यान में नेहरू जी की मूर्ति लगी है जहाँ उनके जन्मदिन या पुण्यतिथि पर केवल एक माल्यार्पण कर खानापूर्ति कर ली जाती है । इलाके के पार्षद और यहां रहने वाले लोगो में एसईसीएल प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है ।

read more: नासिक में भाजपा और शरद पवार की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

read more:  संविधान की प्रति लहराने की राहुल की अवधारणा लातिन अमेरिका से चुराई गई है जिसका उल्टा असर हुआ: फडणवीस


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com