Mohla Manpur Naxal News: पुलिस ने नक्सली कैंप में दी दबिश, मौका पाकर फरार हुए माओवादी, भारी मात्रा में हथियार जब्त, क्या हो रही थी कोई बड़ी प्लानिंग?

Mohla Manpur Naxal News: मोहला मानपुर में पुलिस की टीम ने एक नक्सली कैंप में दबिश दी। पुलिस पहुंचने से पहले नक्सली मौका पाकर फरार हो गए।

Mohla Manpur Naxal News: पुलिस ने नक्सली कैंप में दी दबिश, मौका पाकर फरार हुए माओवादी, भारी मात्रा में हथियार जब्त, क्या हो रही थी कोई बड़ी प्लानिंग?

Mohla Manpur Naxal News/ Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 15, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: March 15, 2026 9:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहला मानपुर में पुलिस की टीम ने एक नक्सली कैंप में दबिश दी।
  • पुलिस पहुंचने से पहले नक्सली मौका पाकर फरार हो गए।
  • पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

Mohla Manpur Naxal News: मोहला-मानपुर: नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर से नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पुलिस की टीम ने एक नक्सली कैंप में दबिश दी। पुलिस के दबिश देने से पहले नक्सली मौका पाकर फरार हो गए। (Mohla Manpur Naxal News) नक्सली फरार तो हो गए लेकिन पुलिस की टीम के हाथों बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने मौके से 1 इंसास रायफल, 15 राउंड गन बरामद की है।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए नक्सली

Mohla Manpur Naxal News:  मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि, औधी थाने के कोहका टोला जंगल में कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले नक्सली मौका पाकर फरार हो गए। नक्सली फरार तो हो गए लेकिन पुलिस की टीम के हाथों बड़ी सफलता मिली है। (Mohla Manpur Naxal News) पुलिस की टीम ने मौके से 1 इंसास रायफल, 15 राउंड गन बरामद की है।

11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

वहीं ओड़िशा के वंशधारा-नागावली डिवीजन में लंबे समय से सक्रिय 11 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। AK-47, SLR और INSAS rifle जैसे हथियारों के साथ 7 महिला और 4 पुरुष नक्सलियों ने Kalahandi में DGP के सामने आत्मसमर्पण किया।

7 महिला, 4 पुरुष शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष नक्सली शामिल हैं। (Odisha Naxal Surrender News) सभी 11 नक्सली लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी ने AK-47, SLR, INSAS सहित कई हथियारों के साथ ओडिशा के कालाहांडी में DGP के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण करने वालों में नकुल चंद्रा DVCM के साथ ACM रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं।

1 करोड़ 34 लाख का था इनाम

बताया गया है कि नकुल चंद्रा पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि पूरे समूह पर कुल 63.25 लाख रुपये का इनाम था। (Odisha Naxal Surrender News)   सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी को आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दल कालाहांडी, रायगढ़ा और कंधमाल क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार इस आत्मसमर्पण के बाद ओडिशा में सक्रिय सशस्त्र नक्सलियों की संख्या घटकर लगभग 15 रह गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.