Chhattisgarh Ret Khadan: रेत खदान की निलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लगेगी बोली, 20 नवंबर तक यहां भर सकेंगे निविदा

Ads

Chhattisgarh Ret Khadan: रेत खदान की निलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लगेगी बोली, 20 नवंबर तक यहां भर सकेंगे निविदा

  •  
  • Publish Date - October 31, 2025 / 10:08 AM IST,
    Updated On - October 31, 2025 / 10:08 AM IST

Chhattisgarh Ret Khadan: रेत खदान की निलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लगेगी बोली, 20 नवंबर तक यहां भर सकेंगे निविदा / Image: File

HIGHLIGHTS
  • रेत खदानों के आवंटन के लिए प्रथम चरण की इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स ऑक्शन आयोजित
  • प्रथम चरण में तहसील मानपुर की तोलुम और कहगांव कुल दो खदानों का आवंटन किया जाएगा
  • तकनीकी और वित्तीय बोली ऑनलाइन MSTC पोर्टल पर 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक स्वीकार की जाएगी

मोहला-मानपुर: जिले में कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदानों के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक निलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जा रही है। इस प्रथम चरण में कुल दो खदानों – तोलुम और कहगांव, दोनों तहसील मानपुर में – का आवंटन किया जाएगा। निलामी में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त बोलीदाता ही शामिल हो सकते हैं।

तकनीकी और वित्तीय बोली 14 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन MSTC पोर्टल स्वीकार की जाएगी। निविदा की विस्तृत नियमावली और शर्तें खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in/ जिला कार्यालय की वेबसाइट https://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in/ तथा संबंधित ग्राम पंचायत और जिला पंचायत भवनों के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Mohammad Azharuddin News: पूर्व क्रिकटर मो. अजहरुद्दीन बने मिनिस्टर.. भाजपा बोली ‘सिर्फ उप-चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने मिनिस्टर बनाया’..

Gold Rate Today 31 October: आज फिर भरभराया सोना, देवउठनी एकादशी से पहले सस्ता हुआ गोल्ड, जानें अब कितने का मिल रहा 10 ग्राम? 

गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निलामी कहाँ आयोजित की जा रही है?

यह इलेक्ट्रॉनिक निलामी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा आयोजित की जा रही है।

रिवर्स ऑक्शन में भाग लेने के लिए कौन अर्हता प्राप्त है?

निलामी में भाग लेने के लिए केवल अर्हता प्राप्त बोलीदाता ही शामिल हो सकते हैं। विस्तृत अर्हताएँ निविदा नियमावली में उपलब्ध हैं।

मोहला-मानपुर में प्रथम चरण में कौन-सी दो खदानों का आवंटन होगा?

प्रथम चरण में तोलुम और कहगांव कुल दो खदानों (तहसील मानपुर में) का आवंटन किया जाएगा।

तकनीकी और वित्तीय बोली जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?

तकनीकी और वित्तीय बोली जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है।

निलामी की विस्तृत नियमावली और शर्तें कहाँ देखी जा सकती हैं?

नियमावली और शर्तें खनिज साधन विभाग की वेबसाइट और जिला कार्यालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।