ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुआ-भतीजे की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुआ-भतीजे की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुआ-भतीजे की मौत
Modified Date: September 1, 2025 / 09:36 pm IST
Published Date: September 1, 2025 9:36 pm IST

बलरामपुर (उप्र), एक सितंबर (भाषा) बलरामपुर जिले के गैडस बुजुर्ग क्षेत्र में उतरौला-बस्ती मार्ग पर सोमवार शाम तेज गति से गुजर रहे ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज शाम रसूलाबाद गांव निवासी राजू (24) अपनी बुआ चिनका (45) को सिद्धार्थनगर के जोगिया गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कूड़े बेड़िहार गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुआ भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में