Reported By: Sourabh Dubey
,Mungeli Crime News/Image Credit: IBC24.in
Mungeli Crime News: मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। (Mungeli Crime News) थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में बीते 13 अप्रैल को एक महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला 12 अप्रैल की रात से लापता थी। उसी दिन दोपहर करीब 11-12 बजे गाड़ाघाट में एक पगडंडी रास्ते पर एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान लापता महिला के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को हिरासत में लिया। (Mungeli Crime News) मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर लालाराम यादव ने बताया कि, मृतिका के साथ उसके प्रेम संबंध थे। मृतिका उसे पत्नी बनाकर अपने घर ले जाने की बात कहकर लगातार परेशान कर रही थी। इससे क्रोधित होकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।
आरोपी ने बताया कि, 12 अप्रैल को उसने मृतिका को फोन कर बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम गाड़ाघाट ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतिका का मोबाइल ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसका मोबाइल, मृतिका का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। (Mungeli Crime News) ग्राम शुक्लाभांठा निवासी 38 वर्षीय आरोपी लालाराम यादव को फास्टरपुर-सेतगंगा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-