Narayanpur Parrot Rescue Video: अजब-गजब छत्तीसगढ़..! पालतू तोता पकड़ने के लिए बुलवाई गई फायर ब्रिगेड, उसके बाद जो हुआ… इस जिले का मामला

Ads

Narayanpur Parrot Rescue Video: नारायणपुर: छत्तीसगढ़ सच में “अजब है, गजब है”, और इस बार इसकी मिसाल नारायणपुर से सामने आई है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 03:09 PM IST

narayanpur parrot/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • पालतू तोता को पकड़ने फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल
  • तोता पकड़ने नगर सेना की गाड़ी का उपयोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Narayanpur Parrot Rescue Video: नारायणपुर: छत्तीसगढ़ सच में “अजब है, गजब है”, और इस बार इसकी मिसाल नारायणपुर से सामने आई है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा। मामला शहर के OBC हॉस्टल के पास का है, जहां एक तोता पेड़ की ऊंची डाल पर जाकर बैठ गया और नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था।

viral parrot rescue: घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

काफी देर तक कोशिश के बावजूद जब उसे नीचे नहीं उतारा जा सका, तो आखिरकार नगर सेना की मदद ली गई और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचाई गई।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नगर सेना की टीम ने तोते को पकड़ने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से पेड़ की ऊंची डालों पर पानी की तेज धार डाली, ताकि तोता नीचे आए।

Chhattisgarh fire brigade parrot: OBC हॉस्टल के पास का पूरा मामला

बता दें कि, मामला शहर के OBC हॉस्टल के पास का है, जहां एक तोता पेड़ की ऊंची डाल पर जाकर बैठ गया और नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा था। हालांकि, कुछ देर की कोशिश के बाद तोता घबराकर नीचे की ओर आया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह पूरा घटनाक्रम देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जो इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखकर हैरान रह गए।

इन्हें भी पढ़ेंः-