छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर

Ads

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 10:24 AM IST

बीजापुर (छत्तीसगढ़), पांच फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के दक्षिणी हिस्से के एक जंगल में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी और उसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से सामना हुआ।

उन्होंने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और घटनास्थल से अब तक एक नक्सली का शव तथा एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस कार्रवाई के साथ ही, राज्य में इस वर्ष अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं।

इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में बीजापुर सहित सात जिले आते हैं।

पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के लिए इस वर्ष 31 मार्च की समयसीमा तय की है।

भाषा खारी अमित

अमित

अमित