Sukma Crime News: माओवादियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

Ads

Sukma Crime News: माओवादियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

Agra Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • सिरसट्टी गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की
  • पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को बनाया निशाना
  • घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल

सुकमा: Sukma Crime News प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों को आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Read More: Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स शेयर रेस में सबसे आगे, 87% रिटर्न की संभावना, क्या आपने खरीदा? 

Sukma Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरलापाल इलाके के सिरसट्टी गांव की है। जहां नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने आरोप में दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है और साथ ही दो ग्रामीणों की बेदम पिटाई भी की गई। घायल अवस्था में दोनों ग्रामीणों को चेतावनी देकर नक्सलियों ने छोड़ा है। घटना के बाद अब पूरे इलाके में दशहत फैल गई है।

Read More: Mungeli Vacancy 2025: वन अधिकार प्रकोष्ठ गठन के लिए मुंगेली में निकली सरकारी भर्ती, देखें पूरी डिटेल और करें आवेदन 

आपको बता दें कि एक ओर शिक्षकों दीप आदिवासी इलाके में जलाए रखने वाले शिक्षादूतों की लगातार हत्या नक्सलियों द्वारा की जा रही है तो दूसरी ओर ग्रामीणों में ख़ौफ़ फैला हुआ है। नक्सली भोले भाले आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में हो रहे नुकसान से नक्सलियों बौखलाहट का इसे नतीजा कहा जा रहा है।

घटना कहां हुई है?

यह घटना केरलापाल इलाके के सिरसट्टी गांव में हुई है।

नक्सलियों ने कितने लोगों को मारा और घायल किया?

नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल किया।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

नक्सलियों का आरोप है कि ग्रामीण पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे।