Chhatron Ki Goonj Program/Image Credit: IBC24
Chhatron Ki Goonj Program: भोपाल: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले विवादों की गूंज सुनाई दे रही है। कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद रीजनल पार्क के सामने IDA के मैदान को लेकर बात आगे बढ़ी, लेकिन अब मैदान के किराए को लेकर कांग्रेस और IDA के बीच खींचतान शुरू हो गई है।
विवाद सिर्फ मैदान और परमिशन तक सीमित नहीं है। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कांग्रेस ने 19 सितंबर को छात्रों को छुट्टी देने की मांग भी की है। बीजेपी ने इस पर तंज कसा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश भर से ढो कर इंदौर भेज दिए जाएंगे।
Chhatron Ki Goonj Program: परमिशन का विवाद, किराए पर घमासान, आरोपों और दावों की झड़ी। राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि छात्रों के कार्यक्रम पर इतना शोर क्यों?
इन्हें भी पढ़ें:-