Reported By: Santosh Tiwari
,बीजापुरः CG Naxal News: वैसे तो माओवादी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगलों में IED लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी खुद वो इसकी जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले क़े मद्देड़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। बंदेपारा जंगल में माओवादी IED लगा रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में माओवादी सदस्य गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी माओवादी उसका हथियार लेकर भाग निकले और उसे जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया।
CG Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार गुज्जा सोढ़ी पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी और 12 बोर हथियार रखती थी। वह अपने साथियों के साथ देपारा जंगल में IED लगा रहे थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया। गुज्जा सोढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी माओवादी उसका हथियार लेकर भाग निकले और उसे जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माओवादी संगठन अपने ही साथियों को त्याग देता है। संगठन की नीति “या तो लड़ो, या मरो” से साफ है कि उनके भीतर मानवीयता और सहानुभूति नहीं बची है। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि भटके युवा हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस हर संभव सहायता के लिए तैयार है।