नर्सरी के छात्र की पिटाई,​ शिक्षिका के ​खिलाफ मामला दर्ज

नर्सरी के छात्र की पिटाई,​ शिक्षिका के ​खिलाफ मामला दर्ज

नर्सरी के छात्र की पिटाई,​ शिक्षिका के ​खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: April 14, 2023 / 04:42 pm IST
Published Date: April 14, 2023 3:54 pm IST

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 14 अप्रैल (भाषा) नर्सरी में पढ़ने वाले तीन साल के छात्र की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक निजी स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शहर की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तीन वर्षीय छात्र की पिटाई के मामले में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी वीसी गांधी ने शिकायत दी थी कि उनका तीन साल का बेटा स्कूल के नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। सात जुलाई, 2022 को शिक्षिका ने उसके पुत्र की पिटाई कर दी जिससे उसके गाल में सूजन आ गया था। जब गांधी ने शिक्षिका से शिकायत की तब उनसे अपने पुत्र को स्कूल से निकाल लेने को कहा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गांधी ने मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर में थी। आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षिका सोनिया के खिलाफ भारतीय दंड विधान और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर​ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।