‘विपक्ष ने मुझे नहीं टोका मतलब यह बजट अच्छा है, 2023 में कांग्रेस को आशीर्वाद देगी जनता’, बजट पेश करने के बाद बोले सीएम भूपेश बघेल

Ads

'विपक्ष ने मुझे नहीं टोका मतलब यह बजट अच्छा है, Opposition didn't stop me means this budget is good: Bhupesh Baghel

  •  
  • Publish Date - March 6, 2023 / 05:36 PM IST,
    Updated On - March 6, 2023 / 05:36 PM IST

Biranpur violence case will be investigated

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश कर दिया है। खास बात ये है कि, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किसी नए कर की या टैक्स में बढ़ोतरी की बात नहीं की गई है। इसके अलावा इस चुनावी साल में सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की। बजट पेश करने के बाद सीएम भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाख कोशिश की अड़ंगा डालने की लेकिन हमने वादें पूरे किए। बजट भाषण में विपक्ष ने मुझे टोका नहीं, इससे पता चलता है बजट बहुत अच्छा है। 2023 में जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी। यह बजट घाटे का बजट नहीं, हमनें ऋण नहीं ली है। ऋण लेने के मुद्दे पर BJP झूठ बोलती है, BJP के पास अब आवास का मुद्दा भी नहीं है।

Read More : BJP आईटी सेल के चीफ ने पार्टी छोड़ी, अपने ही प्रदेशाध्यक्ष पर लगाया यह सनसनीखेज आरोप

बता दें कि इस बार का बजट 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ है। इसमें नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। कई योजनाओं की राशि, मानदेय बढ़ा दिया गया है। सबसे प्रमुख बात कि प्रदेश के शिक्षित युवाओं को दो वर्ष तक ढाई हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई है, हालांकि इसमें कुछ नियम भी बनाए गए हैं।

Read More : बल्ले पर लिखा MS धोनी का नाम, मैदान में उतरते ही जड़ दी अर्धशतक, जानें कौन है ये महिला बल्लेबाज 

स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 19 हजार 489 करोड़ रुपए

आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए 870 करोड़ रुपए।
सर्व शिक्षा अभियान के लिए 1380 करोड़ रुपए।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के लिए निर्माण के लिए 681 करोड़ रुपए।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 60 करोड़।