Police Busted gang selling trucks
कोरिया: Patwari Suspended भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सीएम भूपेश बघेल लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर आम जनता से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल आम जनता की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। आज सीएम भूपेश बघेल कोरिया प्रवास पर थे इस दौरान एक किसान ने सीएम भूपेश बघेल से पटवारी की शिकायत की, जिसके बाद पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Patwari Suspended मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम ने पटवारी आशीष पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आशीष पाल आमगांव के पटवारी हल्का नम्बर 11 में पदस्थ थे। बताया गया कि पटवारी ने किसानों से भूमि की चौहद्दी बनाने व फौत चढ़ाने के लिए पैसे की डिमांड की थी, जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है।