Pendra Crime News: शराबी पति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बच्ची के साथ किया ऐसा काम, अब अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

Ads

Pendra Crime News: शराबी पति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बच्ची के साथ किया ऐसा काम, अब अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 08:57 AM IST

Pendra Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शराबी पति ने पत्नी और नाबालिग बच्ची पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की
  • आसपास के लोगों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया
  • आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया

पेंड्रा: Pendra Crime News छत्तीसगढ़ के गौरेला क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गौरेला एडिशनल एसपी बंगले के सामने मुख्य मार्ग में स्थित सुलभ शौचालय में एक पति शंकर पांडेय ने शराब के नशे में अपनी पत्नी शमा शर्मा और नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Pendra Crime News आरोपी पति शंकर पांडेय फरार है। घटना सुलभ शौचालय के महिला वॉशरूम क्षेत्र में हुई, जिसमें ये परिवार अस्थाई रूप से रहकर सुलभ शौचालय की केयर टेकिंग और संचालन का काम करता था। जहां शंकर पांडेय ने शराब पीकर आने की बात को लेकर हुए वाद विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां-बेटी जहां गंभीर रूप से झुलस गई इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति-पत्नी बिहार से पेंड्रा आकर सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करते थे। पति शंकर पांडेय के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जो इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। अभी तक पुलिस ने कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अस्पताल से मेडिकल मेमो थाने को भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने पर आईपीडी में ही दोनों मां बेटी को रखकर इलाज किया जा रहा

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में हुई।

आरोपी ने क्या किया?

आरोपी पति ने पत्नी और बच्ची पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

पीड़ितों की स्थिति कैसी है?

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।