Home » Chhattisgarh » Bemetara School Principal Accused of Reporting to School Drunk, Villagers Complain to Collector
Bemetara School Principal Drunk : स्कूल में शराब की बोतल लेकर पहुंचता था प्रिंसिपल! नशे में टेबल पर बैठकर करता था ऐसी हरकत, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कर दी शिकायत
Ads
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक सरकारी हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर रोज शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप लगा है। ग्रामीणों और सरपंच ने प्रिंसिपल की टेबल पर शराब की बोतल मिलने का दावा करते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।
बेमेतरा : Bemetara School Principal Drunk : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम तुमा स्थित शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ प्रिंसिपल मनोज कुमार बंजारे के रोज शराब पीकर स्कूल आने का मामला सामने आया है। नशे की हालत में स्कूल टेबल पर शराब की बोतल रखने और विद्यार्थियों पर पड़ रहे गलत प्रभाव से नाराज ग्रामीणों तथा सरपंच ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मामले की लिखित शिकायत की है।
लगातार शराब पीकर आती थी स्कूल
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमा हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों द्वारा प्रिंसिपल मनोज कुमार बंजारे की लगातार शिकायत की जा रही थी। आरोप है कि प्रिंसिपल प्रतिदिन शराब पीकर स्कूल आते हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है।
कलेक्ट्रेट में दर्ज की शिकायत
बता दें की घटना वाले दिन भी प्रिंसिपल को नशे की हालत में पाया गया और उनके टेबल पर शराब की बोतल रखी देखी गई। Principal Behavior Video सरपंच द्वारा समझाइश देने के बावजूद जब उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ, तो सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का रुख किया और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने की दी चेतवानी
सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि नशेड़ी प्रिंसिपल के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। कलेक्ट्रेट प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद उचित दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।