MP TI Promotion: थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

Ads

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, MP TI Promotion Update: 78 Thana Incharges Promotion Withdrawn

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 07:34 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जांच के दायरे में आने वाले इन 78 टीआई की पदोन्नति का लाभ वापस लिया गया है। हालांकि अधिकारियों को मौजूदा कार्यवाहक पद पर यथावत रखा गया है। यानी फिलहाल उनके पद और जिम्मेदारियों में बदलाव नहीं किया गया है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति पर रोक लग गई है।