Holiday Change in CG: छत्तीसगढ़ में इस त्योहार की छुट्टी में बदलाव! अब तारीख को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

छत्तीसगढ़ में इस त्योहार की छुट्टी में बदलाव! अब तारीख को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, Local Holiday Change in Gorella-Pendra-Marwahi District

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 06:38 PM IST

गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीः Local Holiday Date Change अगर आप छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जिले के कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। उन्होंने 2 सितंबर को घोषित हरछठ के स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए अब 19 अक्टूबर कर दिया है।

Local Holiday Date Change कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विजय दयाराम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पूर्व में 2 सितंबर को घोषित हरछठ के स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए अब 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब 2 सितंबर को स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा। इसके स्थान पर 19 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यानी छुट्टी की तारीख में बदलाव करते हुए हरछठ के लिए घोषित अवकाश को हटाकर दुर्गा महाअष्टमी के दिन छुट्टी घोषित की गई है।

जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

वर्ष 2026 के लिए संशोधित स्थानीय अवकाश सूची में अब 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस, 19 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी और 11 नवंबर को भाई दूज शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नहीं होगा।