शह मात The Big Debate: ‘बचत’ पर बतंगड़..गर्म हुआ ‘गढ़’! विपक्ष ने मंत्रियों को दी नसीहत, पीएम मोदी की अपील पर क्यों मचा बवाल?

Politics On PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें।

शह मात The Big Debate: ‘बचत’ पर बतंगड़..गर्म हुआ ‘गढ़’! विपक्ष ने मंत्रियों को दी नसीहत, पीएम मोदी की अपील पर क्यों मचा बवाल?

Politics On PM Modi Appeal/ image source: IBC24

Modified Date: May 12, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: May 12, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें।
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर पीएम मोदी पर तंज कसा है।
  • कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने।

Politics On PM Modi Appeal: रायपुर: युद्ध से बने अतंरराष्ट्रीय हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें, सोने की खरीदारी टालें, खाद्य तेलों का कम इस्तेमाल करें, लेकिन इसे लेकर पूरे देश में विपक्ष केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर तंज कसा कि, ‘खुद विदेश यात्राओं पर 815 करोड़ रुपये खर्च करने वाले प्रदानमंत्री लोगों को विदेश जाने से मना कर रहे हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने नसीहत दी कि लोगों को बचत का मंत्र देने से पहले डबल इंजन सरकार मंत्रियों के बंगले के बाहर, उनके दौरों के दौरान काफिले की गाड़ियों को कम करें।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने। (Politics On PM Modi Appeal) मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नकारात्मक, भ्रम और झूठ छोड़कर विपक्ष को देश के साथ होना चाहिए।

इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सलाह पर सीरियसली अमल होगा। (Politics On PM Modi Appeal) सरकार जल्द ही कटौती के विकल्पों पर निर्णय लेगी, छग में सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल में कटौती होगी।

कुल मिलाकर देश-दुनिया के हालात देख अब कटौती जरूरी है, लेकिन क्या नेताओं काफिले इससे अछूते रहेंगे। क्या बचत का जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ जनता तक सीमित रहेगी, सवाल ये भी है कि इस समय क्या जरूरी है ब्लेम गेम या सही कदमों पर फौरन अमल?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.