Rahul Gandhi Raipur Visit/Image Credit: IBC24.in
Rahul Gandhi Raipur Visit: रायपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मुलाकात की और फिर जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।
लगभग चार घंटे अभनपुर के मंगल भवन में रुकने के बाद राहुल गांधी वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट जाने के दौरान राहुल गांधी ने टपरी पर रूककर चाय नाश्ता किया।इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
वहीं राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। (Rahul Gandhi Raipur Visit) उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में ही आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि सरकार नक्सलवाद खत्म करने के दावे कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे ही राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान केवल जश्न मनाने पर है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Rahul Gandhi Raipur Visit: कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के पप्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, 10 दिवसीय शिविर में आज राहुल गांधी शामिल हुए, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने शिविर के दौरान सभी जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की और पार्टी संगठन को शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही युवाओं और Gen Z को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
सचिन पायलट ने कहा कि सभी नेताओं ने एक परिवार की तरह बैठकर विचार-विमर्श किया। (Rahul Gandhi Raipur Visit) उन्होंने यह भी बताया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार की कथित विफलताओं पर चर्चा हुई और आरोप लगाया कि सरकार जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय अपनी राजनीतिक गोटियां सेट करने में लगी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-