Raigarh News: जिले में नियमितिकरण को लेकर गंभीर नहीं जनता, अभियान चलाने के बावजूद कर रहे ये लापरवाही
Despite campaigning, people are not serious about regularization नियमितिकरण को लेकर गंभीर नहीं जनता, अभियान चलाने के बावजूद कर रहे लापरवाही
Despite campaigning, people are not serious about regularization
people are not serious about regularization: रायगढ़। नगर निगम शहर में अवैध निर्माण को लेकर अभियान चला रहा है, लेकिन फिर भी लोग नियमितिकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। जानकर हैरत होगी कि अब तक नगर निगम के पास नियमितिकरण के लिए सिर्फ 95 आवेदन ही आए हैं। इधर निगम ने अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती शुरु कर दी है। अब तक बिना अनुमति निर्माण करने वाले 1250 भूस्वामियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ऐसे में बिना अनुमति निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं भाजपा इस अभियान का विरोध कर रही है।
भाजपा का आरोप – लोगों को परेशान कर रही शहर सरकार
भाजपा का कहना है कि शहर सरकार राजस्व वसूली का टारगेट पूरा करने नियमितिकरण के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। दरअसल, राज्य शासन ने सभी निकायों को अवैध निर्माण का नियमितिकरण कराने का निर्देश दिया है। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में भी इस आदेश के तहत नियमितिकरण के लिए कैंप लगाया गया था, लेकिन नगर निगम में दो महीने में नियमितिकरण के लिए सिर्फ 95 आवेदन ही आए हैं।
नगर निगम ने भवनों की नापजोख शुरु की
इधर शासन के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने भवनों की नापजोख शुरु कर दी। अब तक शहर के 30 वार्डों में 1250 लोगों के निर्माण अवैध पाए जा चुके हैं। 18 वार्डों में जांच भी भी जारी है। नगर निगम ने सभी 1250 लोगों को नियमितिकरण के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस की कार्रवाई के बाद जहां अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं भाजपा भी इस कार्रवाई का विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि नगर निगम को बेजा कब्जाधारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। नियमितिकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की बजाए विधिवत तौर पर अनुमति लेकर निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है, जो कि गलत है।

Facebook


