Reported By: Avinash Pathak
,Raigarh Police Operation Ankush || Image- IBC24 News file
रायगढ़: जिले की पुलिस ने ऑपरेशन “अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिखते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। (Raigarh Police Operation Ankush) खास बात यह है कि सट्टे का पूरा लेनदेन यूपीआई के जरिए किया जा रहा था।
दरअसल, जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो युवक मोबाइल के जरिए कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 मैच पर बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं।
सूचना मिलते ही साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पंकज जय सिंह और जयदेव मित्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर जयदेव मित्रा मोबाइल पर सट्टा खेलते और उसका हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा चला रहे थे और सट्टे की रकम यूपीआई के जरिए लेते थे। (Raigarh Police Operation Ankush) उन्होंने यह भी बताया कि वे यह पूरा काम मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाल के लिए कर रहे थे, जो फिलहाल फरार है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है। जांच में मोबाइल में “ऑल पैनल एक्स” और “जलवा” जैसे सट्टा साइट्स सक्रिय पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी सानू बेरीवाल की तलाश जारी है।
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत