Raipur Chakubaji News: राजधानी के इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी, मौके पर हुई युवक की मौत, मामूली बात पर दिया गया वारदात को अंजाम

Raipur Chakubaji News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में पैसों का विवाद खूनी वारदात में बदल गया।

Raipur Chakubaji News: राजधानी के इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी, मौके पर हुई युवक की मौत, मामूली बात पर दिया गया वारदात को अंजाम

Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Suman Pandey,
Modified Date: May 19, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: May 19, 2026 11:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है।
  • इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई है।
  • पैसों को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में पैसों का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सुकृत खांडे नाम के युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को देर रात गश्त के दौरान युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली, (Raipur Chakubaji News) जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने मिलकर युवक पर हमला किया। (Raipur Chakubaji News) मामले में राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे, विक्की उर्फ विक्की साहू और एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Raipur Chakubaji News:  वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में पूरी घटना की हलचल कैद होने की बात सामने आ रही है, (Raipur Chakubaji News) जिससे जांच को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब सीसीटीवी, गवाहों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.