Reported By: Suman Pandey
,Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में पैसों का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सुकृत खांडे नाम के युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को देर रात गश्त के दौरान युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली, (Raipur Chakubaji News) जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया है कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने मिलकर युवक पर हमला किया। (Raipur Chakubaji News) मामले में राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे, विक्की उर्फ विक्की साहू और एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है।
Raipur Chakubaji News: वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में पूरी घटना की हलचल कैद होने की बात सामने आ रही है, (Raipur Chakubaji News) जिससे जांच को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब सीसीटीवी, गवाहों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-