Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Me Bambari/Image Credit: IBC24.in
Raipur Me Bambari: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला के घर पर बमबारी की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बमबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। (Raipur Me Bambari) इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
राजधानी रायपुर म बमबारी- रंजिस म आरोपी मन महिला के घर फेंकिन बम, गैंग म कई नकाबपोस युवती घलो हे सामिल
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News https://t.co/NWOuHb5u4D— IBC24 News (@IBC24News) May 24, 2026
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, बमबारी का यह पूरा मामला रायपुर के हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां रिंकू तिवारी नामक महिला के घर पर सोनू पटेल नाम के आरोपी और उसके साथियों ने बमबारी की है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के घर के बाहर चाकू लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की है। (Raipur Me Bambari) बताया जा रहा है कि, बमबारी करने वाली गैंग में कई नकाबपोश लडकियां भी शामिल है।
Raipur Me Bambari: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी सोनू पटेल के परिवार और प्राथिया के बेटे के बीच कई दिनों से रंजिश चल रही है। 6 महीने पहले प्रार्थिया के बेटे शुभम तिवारी ने आरोपी सोनू पटेल की नाबालिग बहन से छेड़छाड़ की थी और इस मामले में शुभम को जेल भी भेजा गया था। शुभम जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। (Raipur Me Bambari) इस मामले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सोनू पटेल और उसके साथियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कार ली है।
इन्हे भी पढ़ें:-