Raipur Me Bambari: रायपुर के इस इलाके में हुई बमबारी, आरोपियों ने महिला के घर पर फेंके बम, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Me Bambari: राजधानी रायपुर के हीरापुर इलाके में बमबारी की गई है। आरोपियों ने महिला के घर पर बमबारी की है।

Raipur Me Bambari: रायपुर के इस इलाके में हुई बमबारी, आरोपियों ने महिला के घर पर फेंके बम, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur Me Bambari/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: May 24, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: May 24, 2026 7:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के हीरापुर इलाके में बमबारी की गई है।
  • आरोपियों ने महिला के घर पर बमबारी की है।
  • आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है।

Raipur Me Bambari: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला के घर पर बमबारी की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बमबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। (Raipur Me Bambari) इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फ़िलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, बमबारी का यह पूरा मामला रायपुर के हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां रिंकू तिवारी नामक महिला के घर पर सोनू पटेल नाम के आरोपी और उसके साथियों ने बमबारी की है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के घर के बाहर चाकू लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की है। (Raipur Me Bambari) बताया जा रहा है कि, बमबारी करने वाली गैंग में कई नकाबपोश लडकियां भी शामिल है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

Raipur Me Bambari: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी सोनू पटेल के परिवार और प्राथिया के बेटे के बीच कई दिनों से रंजिश चल रही है। 6 महीने पहले प्रार्थिया के बेटे शुभम तिवारी ने आरोपी सोनू पटेल की नाबालिग बहन से छेड़छाड़ की थी और इस मामले में शुभम को जेल भी भेजा गया था। शुभम जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। (Raipur Me Bambari) इस मामले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सोनू पटेल और उसके साथियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कार ली है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.