CG Maharashtra Naxal Operation: नक्सलियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ में यहां छुपा था मौत का सामान, सुरक्षाबलों ने हथियार फैक्ट्री किया ध्वस्त
CG Maharashtra Naxal Operation: पोमके-बिनागुंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार फैक्ट्री को सुरक्षाबलो ने ध्वस्त कर दिया।
CG Maharashtra Naxal Operation/Image: AI Generated
- गड़चिरोली पुलिस ने जंगल में छिपी हथियार फैक्ट्री की ध्वस्त
- आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर चला ऑपरेशन
- हथियार निर्माण में इस्तेमाल मशीनें और उपकरण बरामद
CG Maharashtra Naxal Operation: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमावर्ती क्षेत्र में गड़चिरोली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। भामरागढ़ तहसील के पोमके-बिनागुंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार बनाने के फैक्ट्री को सुरक्षाबलो ने ध्वस्त कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में हथियार बनाने और मरम्मत में उपयोग होने वाली मशीनें तथा अन्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र मे नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं, लेकिन जंगलों में वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक (CG Maharashtra Naxal Operation) सामग्री की तलाश लगातार जारी है। नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले और विध्वंसक गतिविधियों के लिए हथियार एवं उपकरण जंगलों में जमीन के नीचे छिपाकर रखते थे। ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत 16 मई को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पोमके-बिनागुंडा क्षेत्र के जंगल में हथियार निर्माण और मरम्मत से जुड़ा सामान छिपाकर रखा गया है।
जंगल से बरामद हुआ हथियार बनाने का सामान
इसके बाद पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान (CG Maharashtra Naxal Operation) दल, प्राणहिता यूनिट और बम खोजी एवं निष्क्रियकरण दस्ते की संयुक्त टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरियां, ग्राइंडिंग और ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप और सोलर पैनल सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि इनका उपयोग हथियार निर्माण और मरम्मत में किया जा रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के बचे हुए तकनीकी और रसद नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अभियान को विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट और बीडीडीएस के जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें
-
- Raipur Police Constable Rape Case: शादी का सपना दिखाया, फिर महिला के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, पुलिस आरक्षक गिरफ्तार
- Bilaspur Forest Department Scam: छत्तीसगढ़ में लाखों का गोबर खाद घोटाला, सच सामने आते ही नप गए ये अधिकारी, जानिए कैसे चलता था फर्जीवाड़े का खेल
- Twisha Sharma Case Lawyer Statement: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा त्विशा शर्मा का शव, इधर समर्थ के वकील ने किया बड़ा दावा
- Jio Special Offer Plan: जियो यूजर्स को मई 2027 तक नहीं कराना होगा रिचार्ज! हर रोज 2.5GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग भी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत

Facebook


