Raipur Car Stunt Video: राजधानी की सड़कों पर युवकों ने की स्टंटबाजी, तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Raipur Car Stunt Video: गौरवपथ पर कुछ युवकों का क्रेटा वाहन से बाहर लटकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Raipur Car Stunt Video: राजधानी की सड़कों पर युवकों ने की स्टंटबाजी, तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Raipur Car Stunt Video/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: June 3, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: June 3, 2026 7:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौरवपथ पर कुछ युवक कार में स्टंटबाजी करते नजर आए।
  • युवकों का क्रेटा वाहन से बाहर लटकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Raipur Car Stunt Video: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तरफ जहां पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में जुटी है। वहीं उनके सामने एक और समस्या चुनौती बनकर खड़ी है। दरअसल, रायपुर में पिछले कुछ समय से स्टंटबाजी का क्रेज युवाओं में बढ़ गया है। रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से युवाओं द्वारा कार, बाइक में स्टंटबाजी के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के गौरवपथ पर युवाओं की स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चलती गाड़ी में हुड़दंग करते नजर आए युवक

दरअसल, यह पूरा मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके का है। (Raipur Car Stunt Video) यहां गौरवपथ पर कुछ युवक कार में स्टंटबाजी करते नजर आए। युवकों का क्रेटा वाहन से बाहर लटकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक गाड़ी को स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ़्तार में चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवक कार की खिड़की पर बैठक हंगामा भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होआ रहा वीडियो

युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवकों का यह वीडियो खजाना चौक से भगत सिंह चौक के बीच का बताया जा रहा है। (Raipur Car Stunt Video)  अब देखना होगा की तेज रफ्तार कार चलाकर हुड़दंग मचाने वाले इन युवकों के खिलाफ पुलिस का कार्रवाई करती है। ऐसा इसिलए क्योंकि, यातायात पुलिस इस तरह के स्टंट करने वालो पर कर पहले भी कार्रवाई करचुकी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.