Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, युवक को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, जानें कहां हुई वारदात

Ads

Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चाकूबाजी की घटना देवेंद्र नगर इलाके में हुई है।

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 08:37 PM IST

Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
  • चाकूबाजी की घटना देवेंद्र नगर इलाके में हुई है।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से एक तरफ जहां अपराधियों के मन में डर का माहौल है, तो वहीं कुछ अपराधी अभी भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। (Raipur Chakubaji News) इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, चाकूबाजी की यह घटना राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके से सामने आई है। यहां दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले, सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किया। पीड़ित युवक की पहचान शुभम निषाद के रूप में हुई है। (Raipur Chakubaji News) वहीं आरोपियों की पहचान तनुष सेन और रोहित वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur Chakubaji News:  पीड़ित युवक शुभम निषाद को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Raipur Chakubaji News) वहीं देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों तनुष सेन और रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-