Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 : शिक्षक बनने का सपना होगा सच! CM ने किया 5000 भर्तियों का ऐलान, डायरी में नोट कर लें ये 3 जरूरी तारीखें

Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। Chhattisgarh Professional Examination Board द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 : शिक्षक बनने का सपना होगा सच! CM ने किया 5000 भर्तियों का ऐलान, डायरी में नोट कर लें ये 3 जरूरी तारीखें

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 / Image Source : X

Modified Date: February 27, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: February 27, 2026 8:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार 5000 शिक्षकों की भर्ती करेगी।
  • व्यापम ने 2026 की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कीं।
  • सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग तिथियां घोषित।

रायपुर : Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।, Vyapam Exam Calendar 2026,  उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.