Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur IPL Match 2026 News | Photo Credit: AI
रायपुर: Raipur IPL Match 2026 News लंबे वक़्त के बाद रायपुर को एक नई पहचान बनाने का मौक़ा मिला है। मौजूदा सीज़न में बीसीसीआई की तरफ़ से रायपुर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दो मुकाबलों की मेज़बानी दी गई है। इंटरनेशनल मुकाबलों का सूखा झेल रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रायपुर में आईपीएल (Raipur IPL Match) होना मानो किसी सपने से कम नहीं है। रायपुर फ़िलहाल आरसीबी के लिए सेकेंड होम ग्राउंड है और आरसीबी अपने दोनों मुकाबले अलग-अलग टीमों के ख़िलाफ़ खेलेगी। पहला मैच 10 मई रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला बुधवार को आरसीबी और केकेआर के बीच होना है। मैच को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है तो वहीं दूसरी ओर एडवायजरी (Raipur IPL 2026 Match Advisory) भी जारी कर दी गई है।
Raipur IPL Match 2026 News जारी एडवायजरी में पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था को 4 भागों में बांटा गया है और पूरी सुरक्षा व्यवस्था में 1500 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात रहेंगे। इस बार दर्शको की सुविधा को देखते हुए स्टेडियम में पहली बार सीट नंबर वाले टिकट जारी किये है। जिसकी हर गेट पर स्केनिंग की जायेगी। जिसकी स्केनिंग में टाइम लगने के मद्देनजर दर्शको से समय से पूर्व स्टेडियम पहुंचने की अपील पुलिस ने की है। साथ ही पुलिस ने दर्शको को स्टेडियम में न ले जाने वाले सामानों को लेकर भी एडवाइजरी जारी की है।
14 पाइंट की जारी एडवायजरी में स्टेडियम में उक्त सामान प्रतिबंधित रहेंगे। जिसमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, बॉटल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी – स्टुल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र अग्नियअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर, हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पीछे का बैग, भड़काउ/ संकट पैदा करने वाले संकेत, लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट/ सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट, परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन/ पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद,लकड़ी की लाठी / हॉकी / स्टीक / झण्डा, लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो, प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का शामिल हैं।