Raipur LPG Cylinder Price Today: दाम बढ़ने के बाद अब राजधानी में कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर? भरवाने से पहले जान लें नया रेट

Raipur LPG Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी कर दी है।

Raipur LPG Cylinder Price Today: दाम बढ़ने के बाद अब राजधानी में कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर? भरवाने से पहले जान लें नया रेट

Raipur LPG Cylinder Price Today

Modified Date: June 7, 2026 / 07:56 am IST
Published Date: June 7, 2026 7:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, रायपुर में अब सिलेंडर 1013 रुपये में मिलेगा
  • 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है
  • तेल कंपनियों ने बढ़ती लागत और प्रति सिलेंडर 703 रुपये तक के नुकसान को बढ़ोतरी की वजह बताया है

Raipur LPG Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें आज से लागू कर दी गई है। वही, अब घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब रायपुर में पहले 984 रुपए में मिलने वाला LPG सिलेंडर अब 1013 रुपए में मिलेगा।

 

आपको बता दें कि तीन महीने में दूसरी बार LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अब आलम ये है कि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल कंपनियों ने इसके लिए बढ़ी वैश्विक ऊर्जा लागत को वजह बताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपए का नुकसान पर चल रही है। जो एक घाटे का सौदा है।

3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

गौरतलब है कि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। लेकिन आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।

 

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.